बालूमाथ: मॉडल विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी, शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ प्रखंड के धाधु पंचायत स्थित मॉडल स्कूल में शुक्रवार कि देर रात विद्यालय में लगे तड़ित चालक को अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। जिस संबंध में एक लिखित आवेदन बालूमाथ थाना में शनिवार दोपहर एक बजे दिया गया है।प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में अध्यापन कार्य कर शिक्षकगण घर चले गए और आज शनिवार की सुबह विद्यालय परिसर से तड़ित चालक नहीं थीl