सारठ: प्रखंड मुख्यालय में सारठ विद्युत कार्यालय का शिविर, लोगों की शिकायतें लीं, जल्द सुधार का भरोसा दिया
Sarath, Deoghar | May 14, 2026 सारठ प्रखंड मुख्यालय में विद्युत कार्यालय कर्मियों ने गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक शिविर लगाकर लोगों की बिजली से संबंधित शिकायतें सुनी। बताया कि JBVNL व GM के निर्देश पर लगे शिविर में 11KVA बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने, कई गांवों के LT तार बदलने, बिल का सुधार आदि से संबंधित 13 आवेदन मिलने पर शिकायत पंजी में दर्ज करके जल्द सुधार होने का भरोसा दिया है