मेरठ में भीषण गर्मी से मिली राहत 🌧️
मेरठ में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, ऐतिहासिक मेला नौचंदी में भी बारिश का असर देखने को मिला। कई जगह पानी भर गया, जबकि बारिश से बचने के लिए मेले में मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत पहुंचाई।#Meerut #RainInMeerut #WeatherUpdate #NauchandiMela #MeerutNews
Mawana, Meerut | Jun 12, 2026