सरैया: खैरा गांव: संपत्ति विवाद में विकलांग भाई को जिंदा जलाया, मां ने पिता-भाई समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया
सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार देर रात संपत्ति विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पिता, भाई और भाभी ने मिलकर विकलांग राजेश कुमार (48) को हाथ-पैर बांधकर झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया। यह आरोप मृतक कि मां ने लगाया है।।