सहजनवा: ट्रांसफार्मर पोल में उतरे करंट ने ली गाय की जान, बड़गहन की दलित बस्ती में बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
गोरखपुर के बड़गहन क्षेत्र की दलित बस्ती में शनिवार, 11 अप्रैल को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ट्रांसफार्मर के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर सामान्य रूप से कार्य कर रहा था।