डुमरा: जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी पर डीएम सख्त, बथनाहा प्रखंड के एमओ निलंबित, आवेदक पर एफआईआर का निर्देश
जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं सहित जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रक्रिया की प्रखंडवार समीक्षा की गई।