चमोली के सीमांत गांव वाण में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स संपन्न, 40 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण
चमोली। जिले के सीमांत गांव वाण में जिला पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पीजी कॉलेज गोपेश्वर और तलवाड़ी के 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग सहित साहसिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।
समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत, ग्राम प्रधान नंदूली देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देकर देवाल क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
#Chamoli #VanVillage #AdventureTourism #UttarakhandTourism #SelfEmployment #HimwantPradeshNews