गाज़ियाबाद: थाना टीला मोड़ क्षेत्र में फार्म हाउस पर मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना टीला मोड़ क्षेत्र के निस्तौली गांव के काका फार्म हाउस पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोवंश के अवशेष पाए गए। बताया जाता है कि जिस जगह पर गोवंश के अवशेष मिले हैं, वह जगह थाना टीला मोड़ से महज 150 मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हिन्दू संगठनों के लोग पहुंचे, जिन्होंने नाले से गोवंश के अवशेष बाहर निकालकर भारी विरोध प्रदर्शन किया।