चाईबासा: उपायुक्त ने किया ज़िला अभिलेखागार का निरीक्षण, बाहरी लोगों को प्रवेश न देने की दी सख्त हिदायत
उपायुक्त मनीष कुमार ने आज सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा कार्यालय में संधारित सभी रिकॉर्ड के रखरखाव का जायजा लेते हुए अभिलेख प्रति के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने हेतु अभिलेखागार उपसमाहर्ता प्रभारी को निर्दिष्ट किया गया। उपायुक्त ने सभी पंजियों, आवेदन प्राप्ति पंजी आदि की जांच की।