धौलपुर: पोखर में डूबे 6 बच्चों में से 5 को बचाया गया, 1 की हुई मौत
सरमथुरा कस्बे के झिरी रोड स्थित आश्रम के पास बारिश के पानी से भरी पोखर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बालक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार मृतक बालक 12 वर्षीय सत्यम ठाकुर निवासी सरोना गांव अपने रिश्तेदार के यहां सरमथुरा आया हुआ था।