रोहतास जिले में नशा मुक्त अभियान का एक माह से चल रहे क्रमों का आज दिनांक 26.11.2026 को अंतिम दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति बिहार से प्रभात फेरी निकाली गयी। यह प्रभात फेरी सासाराम रेलवे स्टेशन से फजलगंज स्टेडियम तक आयोजित की गयी।
प्रभात फेरी को उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांशा आनंद के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रभात फेरी में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों के द्वारा नशा की बुराईयों, नशे से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले कुप्रभाव से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लेकर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही नशा से सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक हानि को प्रदर्शित किया गया।
विदित हो कि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के आदेशानुसार जिले में नशा मुक्ति से संबंधित प्रचार–प्रसार हेतु विभिन्न विभागों के द्वारा यथा नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, जीविका, उर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क, समाज कल्याण, कला संस्कृति एवं युवा तथा शिक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 27.10.2026 से 26.11.2026 तक चलने वाला नशा मुक्त अभियान का आयोजन कर बिहार को नशा मुक्त बनाने हेतु पूरे जिले स्तर पर जन जागरुकता फैलायी गयी। प्रथम सप्ताह जो दिनांक 27.10.2026 से 31.10.2026 तक नगर की प्रतिज्ञा की थीम से मनायी गयी, जिसमें नगर के विभिन्न ईकाईयों द्वारा सार्वजनिक वाहनों पर नशा मुक्त से संबंधित झिंगल / सेल्फी स्टैंड के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों पर नशा मुक्त से संबंधित संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी अस्पतालों, बस स्टैण्डों, बिजली के खम्भों एवं ओपीडी के पर्ची के माध्यम से जन जागरुकता फैलायी गयी। नशा मुक्ति अभियान के द्वितीय सप्ताह दिनांक 01.11.2026 से 07.11.2026 तक में जीविका दीदीयों, प्रजापति ब्रह्माकुमारियों, पंचायती राज के प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति से संबंधित जन जागरुकता फैलाते हुए नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलायी गयी। जिसका असर ग्रामीण जनता पर अभूतपूर्व रूप से पड़ रहा है।
नशा मुक्ति अभियान के तृतीय समाप्त जो दिनांक 08.11.2026 से 16.11.2026 तक पर्व एवं परिवारों के नाम से अभियान चलाकर जिले के विभिन्न छठ घाटों एवं पूजा पंडालों में नशा मुक्ति का झिंगल बजाकर पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जन जागरुकता फैलायी गयी। नशा मुक्ति अभियान के अंतिम सप्ताह 17.11.2026 से 26.11.2026 तक युवा जोश के नाम से मनायी गयी। जिसके अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं LED Van के माध्यम से नशा से संबंधित बुराईयों को छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शित किया गया। साथ ही प्रजापति ब्रह्मकुमारियों द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों में नशा से संबंधित बुराईयों को छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शित किया गया।
#IPRD
#BiharGovernment
#NashaMuktBihar
#PublicService
#CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 26, 2026