बिहपुर: ढाबे से 19 वर्षीय मजदूर का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान
बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित एक ढाबे से सोमवार सुबह 19 वर्षीय मजदूर भवेश कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी अशोक साह का पुत्र था। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पर सिर में चोट के निशान मिले हैं। एसडीपीओ सईम रजा और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।