मझोली: कटाव घाट के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडाते ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि लालमन ठाकुर निवासी ग्राम कूड़ा कटंगी ने बताया कि उसके बड़े भाई बेड़ीलाल भाभी सुहागरारानी और भतीजा दशरथ पारिवारिक लग्न कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सिहोड़ा उजियार सिंह के आ गए थे जब वापस लौट रहे थे तभी कटाव घाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी भाभी की मौत हो गई।