जहानाबाद: देह व्यापार, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार, सदर SDPO का बयान
जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे एक गंभीर मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। अभियुक्त टेहटा थाना कांड संख्या 694/23 में नामजद है, जिस पर अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट एवं अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।