कुडू: बडकी चांपी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये के सामान की हुई चोरी
Kuru, Lohardaga | Dec 19, 2024 कुडू थाना क्षेत्र के बडकी चांपी स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ वहां लगे लाखों रु कीमत के आरओ वाटर प्यूरीफायर की चोरी कर ली। घटना बुधवार के रात्रि की है। गुरुवार शाम लगभग 4:30 पत्रकारों को स्वास्थ कर्मियों ने बताया कि इसकी सुचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों और कुडू थाना को दी है।