कुडू: कुडू कोलसिमरी गांव में पुलिस जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच कर रही है
Kuru, Lohardaga | Dec 20, 2024 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला शुक्रवार शाम लगभग लगभग 3:00 सामने आया है जहां कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी पुलिस जवान रामु महतो (32 वर्ष) पिता रामलोचन महतो ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामु महतो वर्ष 2016 में पुलिस में आरक्षी के पद पर बहाल हुए थे।