न.पा. द्वारा आगर में 111 पौधों का रोपण
नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका परिषद् आगर द्वारा कंपनी गार्डन नवीन मांगलिक भवन परिसर में 111 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में नीम, बरगद, पीपल, शीशम, आम, गुलमोहर, अशोक आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस मौके पर सीएमओ श्री कुशल सिंह डोडवे, पार्षद प्रतिनिधि श्री मयंक राजपूत, पाषर्दगण, जनप्रतिनिधि सहित नगरीय निकाय के कर्मचारीगणों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं की टीम भी उपस्थित थी।
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा