मड़ावरा: महुआ के फल तोड़ते समय 13 वर्षीय किशोर पेड़ से गिरकर घायल हो गया
मड़ावरा के ग्राम उल्दना खुर्द गांव में एक युवक जंगल में महुआ के पेड़ से गिर कर घायल हो गया।जानकारी के अनुसार अनूप पुत्र आशीष करीब 13 वर्षीय 15 फीट ऊंचे महुआ के पेड़ पर चढ़कर बांस की मदद से फल तोड़ रहा था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा परिजन उसे तत्काल शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है