सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर की पेट्रोल पंप की जमीन खाली करने को लेकर आरोपियों पर मारपीट का आरोप, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
पुरदिलनगर के रहने वाले नरेंद्र कुमार शर्मा ने आमोद शर्मा से जलेसर रोड की जमीन पेट्रोल पंप के लिए लीज पर ली है। आरोप है कि नामजद लोग पेट्रोल पंप पर आये और जमीन खाली कराने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने पेट्रोल पंप के सामने रस्सी लगाकर रास्ता बंद करने की भी कोशिश की। इसका विरोध करने पर उनके भाई मां और एक सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी।