भिवानी: भिवानी के गांव ढांगर में दो चचेरे भाईयों के साथ मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांगर निवासी मोहित ने बताया कि वह राजकीय कालेज में पढ़ाई करता है। उसके गांव के प्रतिक ने उसे 20 से 25 लड़कों के साथ रोहतक गेट पर घेर लिया और कहा पुराने केस को लेकर धमकी देने लग गया। जब उसने डायल 112 पर काल करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपित फरार हो गए।