भिवानी: गांव टीटानी में मायके से एक महिला हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी राजस्थान में की हुई है। उसकी बेटी अपने मायके आई थी, जोकि घर से लापता हो गई। उन्होंने हर संभव जगह और रिश्तेदारी में पता किया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी बेटे का नौ साल बेटा और सात साल की बेटी उनके पास घर पर है।