भिवानी: भिवानी सड़क पर लगे जाम में हुई कहासुनी, गाड़ी के शीशे तोड़ चालक को पीटा पुलिस ने किया मामला दर्ज
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में देवनगर निवासी राहुल ने बताया कि वह नेहरू पार्क के पास कपड़े की रेहड़ी लगाता है। वह अपनी गाड़ी से घर जा रहा था। सड़क पर जाम लगा था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार उसकी गाड़ी के साइड में रूकी। जिसमें पांच युवक बैठे हुए थे, जिन्होंने उसे कहा कि गाड़ी साइड में कर लें। उसने कहा कि जाम लगा हुआ है तो जगह नहीं है।