भिवानी: भिवानी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण पंचायत का हुआ आयोजन
पिछले कुछ दशकों में जलवायु संबंधी आपदाओं में कई गुणा तक वृद्धि हुई है तथा यह सब वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण असंतुलन के कारण हुआ है। ऐसे में अब पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक जन को इसके प्रति सजग होने के साथ-साथ सकारात्मक कदम भी बढ़ाने होंगे।