उचेहरा: संकट मोचन चौराहा पर पैसों के लेनदेन विवाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट,
संकट मोचन चौराहा उचेहरा में मंगलवार की रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित एक अन्य युवक घायल हुआ हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिनव ताम्रकार उर्फ श्री लाल का अपने साझेदार अमन सिंह परिहार के साथ व्यवसायिक लेनदेन का विवाद था।