बाड़मेर: बाड़मेर के युवक ने पाली ज़िले के रानी के अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की बिल्डिंग के पास पेड़ पर लटक कर की आत्महत्या
Barmer, Barmer | Jul 29, 2024 पाली जिले के रानी में बाड़मेर के युवक का शव सोमवार सुबह पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त होने के बाद बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रानी SHO पन्नालाल ने बताया कि रानी के अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की बिल्डिंग के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे।