बाड़मेर: बाड़मेर जिले के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को आयोजित हुए कई धार्मिक अनुष्ठान
Barmer, Barmer | Jul 29, 2024 बाड़मेर जिले के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए । सुबह से दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई नजर आई । शिव जी का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के साथ जयकारें गूंजे। शिव मंदिरों की विशेष सजावट व श्रृंगारिक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित करते नजर आए।