बाड़मेर: सरनू पंजी में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
Barmer, Barmer | Jul 28, 2024 बाड़मेर के सरनू पंजी में 14 साल के नाबालिग ने रविवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 14 साल के नाबालिग को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।