पटना ग्रामीण: राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के 13वीं बार नामांकन भरने पर पटना में बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
सोमवार को राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव के नामांकन भरने के बाद nda नेताओं का प्रहार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर 12 बजे पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा,13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लालू जी ने RJD का तेहरवीं कर दिया है। परिवारवादी पार्टी ने फिर से लालू यादव को अध्यक्ष बनाकर साबित कर दिया है कि परिवार के बाहर RJD जा ही नहीं सकती।