बिशुनपुरा: घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरी गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। चितरी गांव निवासी शिवमुनि कुमार की 19 वर्षीय पत्नी रंजू देवी ने शनिवार को घरेलू विवाद से तंग आकर कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर रंजू देवी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते