बरेली: बुलडोजर चला, तो कुर्सी लेकर सड़क पर उतरे वकील, बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
बरेली में कचहरी के पास वकीलों के अस्थायी चैंबर और अतिक्रमण पर नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई अब तूल पकड़ती जा रही है। कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता मंगलवार को ई-रिक्शा पर टूटी कुर्सी रखकर कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर निगम की टीम दो बुलडोजर लेकर कचहरी के पास पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी