विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमचक बथानी और खिजरसराय में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
खिजरसराय/नीमचक बथानी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माई भारत (MY Bharat) खेल मंत्रालय के तहत अनुमंडल कार्यालय नीमचक बथानी, अंचल कार्यालय खिजरसराय एवं खिजरसराय थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसडीएम केशव आनंद, डीएसपी सुरेंद्र सिंह, बीडीओ कुमारी सुमन एवं थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो उपस्थित रहे। वहीं MY Bharat के वॉलंटियर उज्ज्वल सिंह, अंकित कुमार, रिशु कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही संभव है। सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।