मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के 7 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या एसडीएम को सुनाई जिन्हें सुनकर एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को प्रार्थना पत्र स्थानांतरित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।