जमुई: न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर बीड़ी मजदूरों ने अंबेडकर स्थल पर धरना दिया, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jan 22, 2025 भाकपा माले के ज़न संगठन बिहार राज्य जनवादी बीड़ी मजदूर यूनियन के नेतृत्व में बीड़ी श्रमिको ने न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना दिया। साथ ही नीतीश सरकार न्यूनतम मजदूरी लागू करो, सभी बीड़ी श्रमिको को परिचय पत्र निर्गत करने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, आदि नारा लगाते हुए शहर में मार्च किया।