जमुई: मणिद्वीप स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 22, 2025 मणिद्वीप स्कूल के पास बुधवार की शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। साथ ही बाइक के साइलेंसर से युवक का पेट झुलस गया। उसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।