फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, थाना रामगढ़ पुलिस ने कादिर अली को दबोचा
एसएसपी के निर्देश पर अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने नगला गुलरिया रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।