फिरोज़ाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार में लगी भीषण आग, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार की तड़के आगरा की तरफ सें आ रही तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गयी। गनीमत रही कार सवार दो लोगो नें किसी तरह सें कार सें कूदकर अपनी जान बचा ली। वही घटना की सूचना पर पुलिस ऒर अग्निशमन की टीम भी पहुंच गयी। फायर फाइटरो नें कड़ी मसकद के बाद बेकाबू आग पर काबू पा लिया है।