फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र नगला करन सिंह में दलित विधवा की मौत के मामले में भीम सेवक संघ ने सख़्त कार्रवाई की मांग उठाई
थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह मोहल्ला निवासी दलित विधवा प्रेमलता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में भीम सेवक संघ ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की है। परिजनों का आरोप है कि ₹1100 के बकाया बिल पर विद्युत विभाग ने जबरन मीटर उखाड़ा, जिससे आहत होकर प्रेमलता को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। मृतका की दो नाबालिग बेटियाँ हैं।