फिरोज़ाबाद: आधी रात के ऑपरेशन में फिरोजाबाद पुलिस ने 5 घंटे में 62 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में 62 NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यह कार्रवाई जनपद के सभी थानों में एक साथ की गई। थाना शिकोहाबाद से सबसे अधिक 8 अभियुक्त पकड़े गए, वहीं थाना उत्तर से 7, लाइनपार से 5, दक्षिण से 5 और अन्य थानों से भी कई वारंटी हत्थे चढ़े।