लालगंज: महुजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा गांव में मंगलवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।