मोठ: मोंठ में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा जेल
Moth, Jhansi | Sep 29, 2026 झांसी के मोंठ थाना पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।