नैनीताल कालाढूंगी क्षेत्र स्थित टेढ़ी पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर (सुरक्षा दीवार) पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। वाहन (UK 04 AU 0500) दीवार पर बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से सुरक्षित निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिसकर्मियों ने मौके पर रहकर सुचारू कराया।