भदेसर: भदेसर क्षेत्र में ओलों की मार से कराहे खेत, गेहूं, चना, सरसों और अफीम पर आफत, किसान खून के आंसू रो रहे हैं
बुधवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों पर कहर बरपाया। नन्नाणा सहित आसपास के गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसल प्रभावित हुई है। कई जगह बालियां और फलियां झुक गईं। अफीम के डोडों पर चीरा लगाए जाने के दौरान ओलों की मार से फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।