लालगंज: देवगांव में गहने साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र में महिलाओं को गहने साफ करने का झांसा देकर सोने के आभूषण हड़पने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने सफल अनावरण किया है । पुलिस मुठभेड़ के दौरान बिहार निवासी दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । जिनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, कान के झाले, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ ।