निज़ामाबाद: प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र का तीन दिवसीय आमरण अनशन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित शेरपुर तिराहा पर अपनी दस सूत्रीय जनहित एवं विकास संबंधी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज, अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू का तीन दिनों से जारी अनशन आज रविवार के दिन शाम लगभग पांच बजे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो है।