डूंगरपुर: गंगरार। कोजूँदा गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थी शिक्षा के साथ मौत का खतरा भी झेल रहे हैं। स्कूल के कुल 12 कमरों में से 10 जर्जर हो चुके हैं। कहीं प्लास्टर गिर रहा है, कहीं छत से सरिए निकले हैं और एक कमरे की बीम में दरारें हैं।
जर्जर कमरों के कारण बच्चों को बरामदों में पढ़ाना पड़ रहा है। एक कमरे में मिड-डे-मील, एक में आंगनवाड़ी, एक में कार्यालय और एक में रसोई चल रही है। पढ़ाई के लिए सिर्फ 2 नए कमरे बचे हैं। बारिश में या तो छुट्टी करनी पड़ती है या सभी बच्चों को उन्हीं दो कमरों में ठूंसना पड़ता है।
शिक्षकों ने रिपोर्ट भेजी, पर कार्रवाई नहीं हुई। अभिभावक सुरक्षित नए भवन की मांग कर रहे हैं। सवाल है, क्या प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है?#news #chittorgarh #viral #breakingnews #trending