कोईलवर: झारखड़ी बाबा सात नंबर बालू घाट स्थित सोन नदी से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
चांदी थाना क्षेत्र के झारखड़ी बाबा सात नंबर बालू घाट स्थित सोन नदी से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद दोपहर 1:00 पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया