नौगावां सादात: नौगावां तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन पर छापेमारी, पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर किया पकड़ा
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे मिट्टी खनन के कारोबार पर प्रशासन ने छापेमारी की। नायब तहसीलदार और तहसीलदार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को पकड़ लिया। प्रशासन की कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है।