पचरुखी: डीएम ने जसौली पंचायत में निर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का किया निरीक्षण
पंचरुखी प्रखंड के जसौली पंचायत में निर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का डीएम मुकुल कुमार ने बुधवार की संध्या 5:30 बजे निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि जसौली पंचायत में अत्यंत पिछड़ी जाति के 100 छात्रों के रहने योग्य जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस दौरान दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।