पचरुखी: पचरुखी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल
पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार अहले छः बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पचरुखी सीएचसी से एंबुलेंस बुलाया और घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायल की प्राथमिक चिकित्सा की गई। इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।