पचरुखी: पचरुखी बाजार से चोरी हुई बाइक बरामद
पचरुखी थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम पचरुखी बाजार से चोरी की एक बाइक को बरामद कर लिया। बाइक लावारिस हालत में लगी थी। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि गत सप्ताह पचरुखी स्टेशन से उक्त बाइक चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पचरुखी थाना कांड संख्या 28/25 दर्ज की गई थी।